CODE : 𝗟𝗡𝗙𝗧

LNFT

₹ 12 / Piece

Whatsapp
Facebook

▪️PRODUCT CODE : LNFT

▪️Course Period : 12 months)

▪️Fees : ₹12 only  (₹19 from 01.01.2026)

▪️Purchase Point (PP) : 01

कोर्स से जुड़ने के लिए फीस UPI ID : cpshopps@jio पर भुगतान करें.

6200 950 737

.....    .....    ......    .....    .....

कोर्स LNFTमे आपका स्वागत है

LNFT का मतलब है :

Let's Not Forget Them

(भूलें नहीं उसे हम)

इस कोर्स के द्वारा आपको भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के  बारे मे जानकारी मिलेगी. यह कोर्स प्रत्येक भारतीय के लिए आवश्यक है. यह कोर्स हम सबके राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करता है.

इस कोर्स  में भारतीय वीर पुरुषों और क्रांतिकारियों के जीवनवृत्त को हमारे सामने रखा गया है।

इसमें क्रूर अंग्रेजों से जूझते बंगाल के 16 वर्षीय युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस हैं, तो मृत्यु जैसे जटिल विषय पर यमराज से निडर हो सवाल करते वीर नचिकेता भी हैं।

क्रूर-अत्याचारी औरंगजेब के जल्लादों द्वारा खड़ी की जा रही दीवार में चिनते गुरु गोबिंद सिंह के जांबाज शेर बच्चे जोरावर और फतेह हैं, तो कालापानी की सेलुलर जेल में अंग्रेजों के अत्याचारों से लोहा लेते, दोहरा आजीवन कारावास भोगते भारत के महान सपूत वीर सावरकर भी हैं।

आज के संदर्भ में यह ऑनलाइन कोर्स खासकर हमारी नई पीढ़ी के किशोरों और युवाओं के लिए नितांत आवश्यक हैं। क्योंकि उनमें से अधिकांश तो केवल 1947 के बाद के भारत की ही बातें करते हैं। हमारे हजारों वर्षों के संघर्षशील और गौरवशाली इतिहास से वे लगभग अनभिज्ञ ही हैं।

हमारे विद्यालयों में भी जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है, उसमें भी हमारे अनेकानेक वीर पुरुषों, क्रांतिकारियों का या तो जिक्र ही नहीं है और अगर है भी तो बहुत ही उथले रूप में है।

इस ऑनलाइन कोर्स के जरिये नई पीढ़ी को न केवल आधुनिक भारत, अपितु प्राचीन और पौराणिक भारत के गौरवशाली व्यक्तित्वों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

भक्त प्रह्लाद, नचिकेता, कार्तिकेय, अभिमन्यु, एकलव्य से लेकर खारवेल, लचित बड़फूकन, वीर हकीकत राय, फतेह सिंह, जोरावर सिंह जैसे वीर सपूतों के जीवन से जब नई पीढ़ी रूबरू होगी तभी उसे भारत के निर्माण का वास्तविक अर्थ समझ आएगा।

जब वे छत्रसाल, महराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, वीर सावरकर, बिरसा मुंडा, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, मदनलाल ढींगरा, खुदीराम बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के सच्चे जीवनवृत्त से अवगत होंगे तभी वे भारत की आजादी के मर्म को महसूस कर पाएंगे.

प्रेरणा, पराक्रम और पवित्रता से परिपूर्ण इन वीर सपूतों का जीवन नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय बने, यही इस कोर्स का उद्देश्य है।

आईये इस कोर्स को हर भारतीय तक पहुचाएं.

भारत के गौरव को जन जन तक पहुंचाएं